अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म, चैम्बर का होगा आवंटन
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। वकीलों के दबाव के चलते अंततः प्रशासन झुका और उन सभी वकीलों को चैम्बर हेतु रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन देने की हामी भर ली। इसी के साथ वकीलों का आंदोलन भी समाप्त हो गई। बताते चले कि उपनिबंधक, रजिस्ट्री कार्यालय के सामने सड़क की सीमा में बने मानते हुए जिला प्रशासन ने वकीलों के दर्जनों चैम्बर 22 मई को ध्वस्तकर दिये थे। इसके बाद आंदोलन खड़ा हो गया था। इसी बीच महामंत्री रितेश मिश्रा व पंकज यादव को पुलिस ने गिरफ्तारभी किया था जिन्हें उसी दिन शाम को रिहा कर दिया था। चैम्बर गिराने से हुई नुकसानी की भरपाई व बैठने की जगह देने की मांग को लेकर वकीलों ने हड़ताल का एलान कर धरना प्रदर्शन शुरूकरदिया था। 24 मई को दोपहर जिला बार महामंत्री रितेष मिश्रा,पूर्व अध्यक्ष राम गोपाल शुक्ला, बी.के दीक्षित, बब्बन सिंह, कौशल किशोर त्रिपाठी, मनीष तिवारी आदि अधिवक्ताओं ने नबाबगंज के उपनिबंधक से वार्ता की तथा वहाँ पड़ी जमीन पर वकीलों को बैठाए जाने की बात रखी। इस पर उपनिबंधक कार्यालय अधिकारियों द्वारा कहा गया कि डीएम व एडीएम इस पर फैसला ले सकते हैं। इसके बाद शाम 4 बजे जिला प्रशासन के साथ एल्डर कमेटी के चेयरमैन जेड ए अंसारी, अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह आदि के साथ गये डेलिगेशन ने जिलाधिकारी से वार्ता की। इसके बाद एडीएम व एसडीएम तथा नायब तहसीलदार ने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच कर वकीलों से बात कर उन्हे चौम्बर हेतु जगह देदी। इसके बाद जिला बार अध्यक्ष व महामंत्री ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा की।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

