दबंगों ने किसान के खेत से उखाड़ डाला खूंटा, पीड़ित को नही मिला न्याय
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
हैदरगढ़ ,बाराबंकी। थाना सुबेहा अंतर्गत पूरे पंडित मजरे थलवारा गांव में दबंगों द्वारा खेत की सुरक्षा के लिए पीड़ित द्वारा गाड़े गये खूटो को उखाड़ डाला गया। इस संबंध में 4 दिन पूर्व पीड़ित द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है। थाना क्षेत्र के पूरे वैश्य मजरे थलवारा गांव निवासी रामबरन सिंह पुत्र शिव बरन सिंह की भूमि गाटा संख्या 537 रकबा 5 बीघा पूरे पंडित मजरे थलवारा में स्थित है। जिसमें वर्तमान समय में गन्ने की फसल लगी है। रामबरन ने बताया कि उन्होंने फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों तरफ 5 वर्ष पूर्व अपनी मेड़ पर खूंटे गाड़ कर तार खींच दिया था। परंतु गत 21 मई को पूरे पंडित गांव निवासी दुलारे पुत्र परी रावत व फूलचंद पुत्र सुखराम ने सरहंगी और अपनी हरिजन बिरादरी होने का नाजायज फायदा उठाते हुए खूँटों को उखाड़ कर फेंक दिया। रामबरन ने बताया कि उनके खेतों के बगल में आबादी की भूमि स्थित है जिस पर विपक्षियों द्वारा चिलवल कटहल शहतूत के पेड़ लगा रखा गया है। जिसकी छाया से लगभग 10 बिस्वा क्षेत्रफल में लगी फसल पैदा नहीं होती है। उन्होंने बताया कि थाना सुबेहा में गत 21 मई को ही उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई थी परंतु आज तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

