तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार की इलाज को ले जाते समय मौत हो गई।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। जरीफनगर थाना क्षेत्र के जरीफनगर निवासी युवक दौलतराम(36) सरनाम सिंह किसी काम से गांव से गुन्नौर की ओर जा रहा था। जरीफनगर पेट्रोल पंप के नजदीक एक तेज रफ्तार इको कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों की सहायता से थाना पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिये अलीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा गया। जरीफनगर पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
दौड़ा कर पकड़ी गाड़ी
दुर्घटना करके भाग रही इको कार को जरीफनगर पुलिस ने दौड़ाकर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर के निकट पकड़ लिया।वह से कब्जे में लेकर थाने ले आई।
नही मिली तहरीर
थानाध्यक्ष जरीफनगर ने बताया युवक की इलाज को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई ।इस सम्बंध में अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के हैं चार बच्चे
सड़क दुर्घटना में असमय मौत के मुंह में समाए युवक के चार बच्चे हैं ।जिसमें चार लड़की एक लड़का है। दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

