गायों की मौतों पर नेताओ, गौ-प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन के अधिकारियों एवं समाजसेवियों की मानवता मर चुकी है। इसलिये बेकसूर गायों की मौतों पर मौन धारण कर रखा है – ध्रुव देव गुप्ता

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। युवा मंच संगठन के द्धारा जिलाधिकारी के आवास पर निरंतर अंडर ग्राउंड केवल के करंट से मर रही गायों पर पुलिस द्धारा पोस्टमार्टम बिना कराये गायों के शव दफनाकर विधुत विभाग पर कार्यवाही न किये जाने के पर एक ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन देते हुये युवा मंच संगठन के नगर प्रभारी विकास पटेल ने कहा की बदायूँ में अंडर ग्राउंड केवल के करंट से गायों की मौत नही हो रही ये एक हत्या है। जिस पर बदायूँ के महान जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के आलाधिकारियों ने मौन साध रखा है जबकि विधुत विभाग पर त्वरित रूप से कार्यवाही होना परम आवश्यक है। अब गाय की मृत्यु अंडर ग्राउंड केवल के करंट से हुई तो संगठन के कार्यकर्ताओं के द्धारा सड़क पर गाय प्रदर्शन किया जायेगा।
युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कहा कि पूर्व में भी गायों की और इंसानों की मृत्यु इस खूनी अंडर ग्राउंड विधुत केवल के करंट से हुई है जो ना बर्दाश्त होती जा रही है बदायूँ के अधिकारियों के द्धारा मानवता का परिचय खत्म कर दिया गया बेजुवानो कि मृत्यु पर विधुत विभाग पर कार्यवाही ना करके प्रशासन अपनी जिम्मेदरियों से बचते आये हैं और वोट लेते समय नेताओं को लगता है कि जनसेवा गौ सेवा के लिये तैयार रहेंगें और गौ-प्रेमी भी मौन धारण करे बैठे हैं। अगर विधुत विभाग पर कार्यवाही नही हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करने के विवश होगा। ज्ञापन देने वालो में युवा मंच संगठन के करुणेश राठौर सुमित शर्मा, विकास पटेल, अश्वनी  शर्मा, रजत सिंह, उपस्थित रहे ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!