अधिवक्ता संघ प्रदेश इकाई के विस्तार पर हुई गोष्ठी
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण संघ बाराबंकी द्वारा शानिवार को राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारियों के संगठन के विस्तार व कार्य विवरण एवं उपदेशों पर एक जनपद इकाई बाराबंकी द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृदुल कुमार यादव एडवोकेट द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन और प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं का शोषण किया जाता है।तथा अराजक तत्व कहा जाता है।वैसे दुर्व्यवहार के कारण अधिवक्ता बहुत छुब्द है। इसलिए संगठन का मूल उद्देश्य अधिवक्ता कल्याण सम्मान एवं अधिवक्ता सुरक्षा है।जिससे संगठन द्वारा एक स्तर में अधिवक्ता संगठित होकर सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा एवं संरक्षण अधिनियम लागू करने का आवाहन कर सकें। गोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद कुमार यादव द्वारा किया गया तथा संचालन श्री वीर सिंह यादव एडवोकेट महामंत्री युवा प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ ने किया कार्यक्रम में उपस्थित जितेन्द्र कुमार वर्मा एडवोकेट,प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पुष्पा सिंह एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष युवा महिला प्रकोष्ठ प्रियंका सिंह एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार यादव एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री नरसिंह यादव एडवोकेट सहित आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

