पुलिस ने रोकी रामकथा व्यास पीठ पुजारी को किया अपमानित जनता मे आक्रोश ’मंदिर समिति ने कोतवाली प्रभारी के ऊपर कठोर कार्रवाई की मांग की भेजा राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। छोटी हनुमान गढ़ी मे बिना किसी पुर्व सूचना के रामकथा को पुलिस ने रोका व्यास पीठ कथामंच मंदिर के पुजारी तथा समिति को किया अपमानित महामहिम राज्यपाल संबधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा कोतवाली प्रभारी के ऊपर कार्यवाही की मांग आपको बताते चलें कि मामला बाराबंकी तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के छोटी हनुमान गढी़ का है जहां पूर्व से निर्धारित रामकथा महोत्सव सामूहिक कन्या विवाह भण्डारे का आयोजन का कार्यक्रम था जो 12 वर्षों से लगातार हो रहा है कार्यक्रम की लिखित अनुमति उपजिलाधिकारी द्वारा दी गई थी कार्यक्रम की वजह से सड़क पर कोई आवागमन बाधित नही था शुक्रवार को मंदिर पुजारी द्वारा आरती की जा रही थी माइक पर आरती का पाठ हो रहा था तभी कोतवाली प्रभारी दल बल के साथ स्थल पर पहुंचकर आरती को बीच मे ही बंदकर जेल भेजने की चेतवानी कि मुकदमा लिखकर जेल भेज दूंगा आरती को बीच मे ही रोकनी पड़ी प्रभारी निरीक्षक ने कथा मंच व्यास पीठ को जबरन हटवा दिया जो सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार व्यास पीठ एवं कथा के मध्य हटाना तोडना मंदिर के विग्रह को तोडने जैसा अपराध है वही उक्त कथा समारोह के बाद पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार 33 जोड़ों के सामूहिक विवाह का आयोजन 31 मई मंगलवार को होना था तथा कार्यक्रम को पुलिस प्रशासन द्वारा बाधित किए जाने के कारण 33 नव युगल के सामूहिक विवाह कैसे होगा पुलिस प्रशासन को अगर असुविधा थी तो उन्हें मंदिर समिति को पुर्व मे सूचना देनी थी लेकिन पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाया नियमों को ताख पर रखकर कार्यवाही से लोगों मे रोष व्याप्त है वही मंदिर समिति ने कोतवाली प्रभारी पर कठोर कार्यवाही की मांग करते हुए उक्त कार्यक्रम को अबोध रुप से संचालित रहने की मांग की।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!