गैंगस्टर नजमुल की संपत्ति पर गरजा बुलडोजर। शहर के घंटाघर पर बनाया था 1.60 करोड़ की कीमत का बाजार, डोडा माफिया की तस्करी मे भी शामिल है। शतिर

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। कुख्यात डोडा माफिया व गैंगस्टर नजमुल की संपत्ति पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर गरज गया। अफसरों के मुताबिक, नजमुल ने विनियमित क्षेत्र द्वारा नक्शा पास कराया था। जबकि नक्शे के विपरीत निर्माण किया गया। इसलिए यह कार्रवाई हो रही है। सुरक्षा के लिहाज से यहां भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। इस कार्रवाई के बाद बिना नक्शे के भवन बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
अलापुर इलाके में रहने वाले माफिया नजमुल का शहर में भी घर है। वहीं घंटाघर पर उसने अपने बेटे अब्दुल्ला के नाम पर कंप्लैक्स बनाया था। साल 2019 में डिग्री कॉलेज की आड़ में नजमुल का डोडा कारखाना पकड़ा गया था। इसके बाद नजमुल फरार हो गया। जबकि उसकी गिरफ्तारी में पुलिस का पसीना छूट गया था। वजह थी कि कुछ सफेदपोश पुलिस कार्रवाई में दीवार बनकर खड़े हो गए थे। शहर के घंटाघर पर उसकी दुकानें हैं। इन्हीं पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। नजमुल ने काफी मशक्कत के बाद कोर्ट में सरेंडर किया। यहां से उसे जेल भेजा गया था। जबकि बाद में उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। उसके गिरोह के सदस्य पहले ही जेल भेजे गए थे। पुलिस ने नजमुल की कई करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। लग्जरी गाड़ियां भी उसके यहां मिली थीं। जबकि अब प्रशासन ने नए सिरे से उस पर कार्रवाई शुरू की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि 1.60 करोड़ की लागत से बनी उसकी दुकानें मौजूद हैं। नक्शे के विपरीत जितना भी निर्माण हुआ, उसे ढहाया जा रहा है। नजमुल ने अपने बेटे अब्दुल्ला के नाम से अलापुर के गभियाई के पास डिग्री कॉलेज खोला था। चूंकि कॉलेज की आड़ में डोडा का कारोबार हुआ था। ऐसे में इसकी रिपोर्ट प्रशासन ने विश्वविधालय को भेजी थी। विश्वविधालय से कॉलेज की मान्यता रद्द करने की पैरवी की गई थी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!