गैंगस्टर के साथी के शक में युवक को पुलिस ने दी थर्ड डिग्री।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। अलापुर थाने के अंतर्गत आने वाली ककराला चौकी द्वारा एक युवक पर थर्ड डिग्री का मामला उजागर हुआ है। एक परिवार ने चौकी के कुछ पुलिस कर्मियों पर एक मजदूर को जबरन मारपीट, नाजुक अंग में चोट पहुंचाने और करंट का झटका देने का आरोप लगाया गया है। घटना दो मई की है, लेकिन पुलिस के टॉर्चर के बाद युवक की हालत बार-बार बिगड़ रही है। जिसके चलते परिजनों ने अब जाकर पुलिस के खिलाफ मुंह खोला है। युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला का है। बीती एक मई को ककराला चौकी पुलिस ने इलाके के गैंगस्टर अमजद के घर प्रतिबंधित पशुओं के वध होने की सूचना पर दबिश दी थी। पुलिस को देखते ही गैंगस्टर भाग निकला था। जिससे वह छत से फिसलकर गिर गया और उसका पैर फैक्चर हो गया। पुलिस ने गैंगस्टर को पकड़कर जेल भेज दिया। इसके बाद अगले दिन पुलिस ने कस्बे के वार्ड-12 निवासी एक युवक को रास्ते से पकड़ा और उसे चौकी ले गये। युवक के परिजनों का आरोप है कि उस वक्त वह अपनी मजदूरी का तकादा करने के लिये घर से निकला था। इसी बीच पुलिस उसे पकड़कर चौकी ले गयी। जहां करीब पांच घंटे तक उससे पूछताछ की गयी। आरोप है कि इस दौरान चौकी इंचार्ज और सिपाहियों ने उसे बेरहमी से पीटा। उससे पशु वध में शामिल होने की बात कबूलने के लिये थर्ड डिग्री दी गयी। जिसमें उसे करंट का झटका दिया गया। जिसके उसके शरीर पर निशान भी है। इसके अलावा युवक के साथ गुप्तांग में डंडा डाला गया। हालत बिगड़ने पर उसे चौकी से बदहवाश हालत में भगा दिया गया।
100 का नोट देकर गले पड़ी मुसीबत टली
युवक की भाभी का आरोप है, पुलिस कर्मियों ने उसके देवर को इतना पीटा, कि वह बदहवाश हो गया। करंट के झटके और गुप्तांग में डंडा डालने की वजह से उसकी जब हालत बिगड़ गयी तो पुलिस कर्मियों ने डर की वजह से उसे चौकी से छोड़ दिया और 100 का नोट देकर इलाज कराने के लिये कहा।
इस मामले में अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुयी है। यदि युवक के साथ बेवजह ककराला चौकी पुलिस के द्वारा कोई गलत व्यवहार और मारपीट की गयी है तो जांच के बाद जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

