1.82 लाख किसानों की अटक गयी सम्मान निधि।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 11 वी किश्त से जनपद के 1,82,133 लाख किसान बाहर हो गये। ये वह किसान हैं जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करायी। अब इन किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिलेगा या नहीं इसके बारे में अधकारिक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है।
भारत सरकार ने किसान सम्मान निधि की 10 वी किश्त जारी होने के बाद ही स्पष्ट कर दिया था कि जो किसान ई-केवाईसी करायेंगे उन्हीं के लिये 11 वीं किश्त का लाभ मिलेगा। इसके लिये 30 मई तक का आखिरी मौका दिया गया। जनपद में पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र 4,79,098 किसानों में से 2,96,965 किसानों ने ई-केवाईसी करायी। इन्हीं किसानों के खाते में मंगलवार के लिये पीएम सम्मान निधि की 11 वीं किश्त ट्रांसफर की गयी। 1,82,133 किसान सम्मान निधि की 11 वीं किश्त से ई-केवाईसी न कराने के चलते बाहर हो गये। अब तक उच्च स्तर से स्पष्ट नहीं किया गया है कि जो किसान ई-केवाईसी के लिये छूट गये क्या यह किसान अब ई-केवाआईसी करायें तो सम्मान निधि का लाभ मिलेगा या नहीं। फिलहाल ई-केवाईसी न कराने वाले किसान सम्मान निधि से बाहर हैं। डीडी कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि 1,82,133 लाख किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करायी। इन किसानों के खाते में सम्मान निधि की 11 वीं किश्त ट्रांसफर नहीं की गयी है।
ई-केवाईसी के लिये किस तहसील से कितने किसान छूटे सदर-46,986,बिल्सी-20,863 बिसौली-32,263,दातागंज-51,877,सहसवान-30,141, ई-केवाईसी के लिये छूटे कुल किसान-1,82,133 है। जो पीएम सम्मान निधि का लाभ नही ले सके।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

