दहेज में कार संग चार लाख को लेकर रार, लड़का पक्ष ने तोड़ा रिश्ता। एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भंद्रा निवासी लड़की के पिता ने पुलिस को दी तहरीर उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भंद्रा निवासी लड़की के पिता ने पुलिस को दी है। बगैर दहेज के तय शादी के बाद लड़की की गोद भराई की रस्म अदायगी कर दी गयी। इसके तीन दिन बाद दहेज में कार, सोने की चेन और चार लाख रुपये की डिमांड रख दी। लड़की पक्ष के असमति जताने पर लड़का पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की के पिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भंद्र निवासी बाबू हसन ने कस्बा उसहैत के वार्ड 8 के एक व्यक्ति के बेटे के साथ अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। शादी बगैर दहेज के तय हुयी थी, लेकिन लड़की के पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी स्वच्छा से दान दहेज देने की बात कहीं थी। जिसके चलते उनकी बेटी की गोद भराई की गयी। इससे पहले लड़का पक्ष ने दो बार लड़की को देखने के बाद ही शादी के लिये सहमति दी थी। शादी की तारीख तय हो गयी, कार्ड छप गये और घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। आरोप है कि गोद भराई के तीन बाद लड़के वालों ने फोन करके शादी में कार, सोने की चेन और चार लाख रुपये की डिमांड कर दी। मांग पूरी होने पर शादी करने के लिये कहा। इस पर लड़की पक्ष ने अपनी असहमति जता दी। जिस पर लड़का पक्ष ने शादी से मना कर दिया। लड़की के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

