डी.पी स्नातकोत्तर महाविधालय मे प्रतियोगिता मे दिए स्वास्थ्य व सडक संबंधी सुझाव।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
छात्रा/छात्राओं ने अपने निबंध द्धारा विचार रखते हुए कहा नशा हमारे जीवन व परिवार के लिए घातक है।
सहसवान। डी.पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में का अमृत महोत्सव व सड़क सुरक्षा अभियान के तहत तम्बाकू निरोधक दिवस के रूप में स्वास्थ्य संबंधी सुझाव व सड़क सुरक्षा पर निबंध व सुझाव। डी.पी स्नातकोत्तर महाविधालय सहसवान में आज आजादी का अमृत महोत्सव व सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्वास्थ्य संबंधी सुझाव व सड़क सुरक्षा संबंधी सुझाव पर निबंध का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने अपनी कविता के माध्यम से कहा-आओ नशे का नशा उतार दें,चलो फिर ज़िन्दगी संवार दें। नशे की लत छुड़ा कर दोस्तों, जागरुकता का एहसास दें। चीफ प्रॉक्टर डॉ मुकेश राघव ने सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट के प्रयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम सह प्रभारी दिव्यांश सक्सेना,ज्ञानेंद्र कश्यप, वैभव तोमर ने तम्बाकू व नशे का विरोध किया। छात्रा कंचन ने अपने निबंध द्धारा विचार रखते हुए कहा नशा हमारे जीवन व परिवार के लिए घातक है। छात्रा ज्योति ने निबंध के माध्यम से बताया कि नशे की लत को छुड़वाने के लिए मुंह में इलायची व लौंग आदि को डाला जा सकता है जो कि स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी है। नीहारिका ने सबसे नशे को छोड़ने का आग्रह किया। रोशनी,शबनाज, शाजिया आदि सहित निबंध लेखन में 06 छात्राओं व 1 छात्र सोनू बी ए द्वितीय वर्ष द्धारा प्रतिभागिता की गयी। छात्र शाहने आलम व इमरत अली ने स्लोगन द्धारा जाग्रत किया।4 विद्यार्थियों द्धारा विचार रखे गये।मदीहा व फारेहा के स्लोगन सराहे गये।बीड़ी पीकर खांस रहे हैं। मौत के आगे नाच रहे हैं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

