कुत्ते की पूंछ पकड़कर फेंकने वाला आरोपी युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जमानत पर रिहा। आरोपी युवक के विरूद्ध जुटाए जा रहे साक्ष्य।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। कुत्ते की पूंछ पकड़कर हवा में घुमाने के बाद फेंकने के आरोप मे आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस ने अपनी ओर से पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे प्रावधान के तहत पुलिस ने थाने से जमानत दे दी है। पिछले दिनों एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें युवक एक कुत्ते की पूंछ पकड़कर हवा में घुमाता है। फिर उसे फेंककर भाग जाता है। विडियो देख पशु प्रेमी काफी आक्रोशित थे और पीएफए अध्यक्ष व पशुप्रेमी विकेंद्र शर्मा ने बदायूं पुलिस के ट्वीटर हैंडिल पर इसकी शिकायत की। पुलिस ने अपने स्तर से आरोपी की तलाश की तो पता लगा कि वह सहसवान के मोहल्ला चौधरी निवासी जुनैद खान था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि उसके घर दबिश दी तो पता लगा कि वह दिल्ली में है। परिजनों ने आरोपी को दिल्ली से बुलाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे थाने से जमानत दे दी। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिन धाराओं में अभियोग दर्ज था। उसके तहत उसे थाने से जमानत देने का प्रावधान है। हालांकि उसके खिलाफ वीडियो पुख्ता सबूत है। अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। वीडियो में जिन लोगों के चेहरे दिखे हैं। उनका भी बयान लिया जाएगा। ताकि आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा सके।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

