ग्राम पंचायत महासभा की बैठक में दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता पूरी ईमानदारी के साथ संगठन के लिए काम करें: डॉ0 दिलीप

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सूरतगंज, बाराबंकी। बाराबंकी जनपद के ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र अकौना ग्राम पंचायत में शनिवार दोपहर ग्राम पंचायत सदस्य महासभा की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में कई लोगों को सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कोई भी संगठन कार्यकर्ताओं की बदौलत अपने अधिकारों को पाने में सफल होता है सदस्यों की एकजुटता उनके अधिकारों को दिलाने में चार चांद लगाने का काम करती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रवक्ता डॉ दिलीप यादव ने कहा सभी सदस्य व पदाधिकारी जाति धर्म से ऊपर उठकर पूरी ईमानदारी के साथ संगठन के लिए करें काम एक- एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक सदस्य को जागरूक करने का बीड़ा उठाए। सभी सद्स्यों के जागरूक होते ही सदस्यों को उनके अधिकार मिलेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने महासभा के पदाधिकारियों का बड़ी गरमजोशी के साथ स्वागत किया। जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। सदस्यों के शोषण की रोकथाम के लिए जागरूक करने एवं ग्रामीण स्तर पर संगठन की ईकाई तैयार करने पर भी मंथन किया गया।इसके साथ ही सदस्यों को उनके हक की अहम जानकारी भी दी गई।इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के पदाधिकारियों ने अवध सरन को अकौना ग्राम पंचायत अध्यक्ष, इन्द्र प्रताप सिंह को ग्राम उपाध्यक्ष, हरिप्रसाद, कैलाश, राम समुझ, रामवृक्ष, दिलेराम, संतराम, चंदू, सर्वेश कुमार, उमाशंकर, बंसीलाल, हरिप्रसाद, सुमन, रामकली, रामफेर सहित दर्जनों लोगों को सदस्यता देकर नियुक्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ दिलीप यादव के साथ युवा प्रदेश सचिव राजकुमार रावत,अयोध्या मण्डल मिडिया प्रभारी पी.एन.सिंह, ब्लाक मीडिया प्राभारी सत्यवान पाल, ब्लाक उपाध्यक्ष बद्री विशाल बाजपेई,बालेन्द्र कुमार सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!