बूथ सम्पर्क अभियान की सांसद ने की शुरुआत महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सांसद उपेंद्र रावत ने शनिवार को भाजपा के कई अभियानों की शुरुआत की। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन से साझा किया। अनुसूचित मोर्चा के संयोजकत्व में सुबह जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश के साथ सांसद ने महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं माल्यार्पण किया। जबकि बूथ सम्पर्क अभियान के तहत घर-घर सम्पर्क करके उपलब्धियों के पर्चे बांटे। शनिवार की सुबह गांधी नगर वार्ड की दलित बस्ती में सांसद ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इसके बाद गांधी नगर एवं सतरिख नाका स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर तथा बस अड्डा के निकट स्थित सरदार पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। गांधी नगर वार्ड में चौपाल लगाकर उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई एवं मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। चौपाल में उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों से रूबरू भी कराया। इसके उपरांत बंकी नगर मण्डल के बरौली गाँव मे घर-घर सम्पर्क करके बूथ सम्पर्क अभियान की जिले में औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने इस दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक भी वितरित किये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश, महामंत्री संदीप गुप्ता, अरविंद कुमार मौर्य, डॉ रामकुमारी मौर्य, अजीत वर्मा गुड्डू, संजीव वर्मा, शिव स्वामी वर्मा, सूरज सिंह, चंद्र प्रकाश गुप्ता, ताम्र ध्वजानन्द सहित कई लोग मौजूद रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

Don`t copy text!