किसानों के सम्मान में कोई कमी आने नहीं दूंगा : राकेश टिकैत
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
भाकियू नेता राकेश टिकैत का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बाराबंकी। सोमवार जनपद बाराबंकी होकर बस्ती में संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नेता राकेश टिकैत का सफदरगंज व अहमदपुर टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सफदरगंज चौराहे पर राकेश टिकैत के पहुंचते ही टिकैत गुट के अयोध्या मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा व जिलाध्यक्ष बाराबंकी अनुपम वर्मा के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान राकेश टिकैत ने किसानों द्वारा इस अपार प्यार और स्नेह देने के लिए आभार व्यक्त किया व किसानों की समस्याओं को हल करने के हमेशा कटिबद्ध रहने का वचन दिया। इसके पश्चात् श्री टिकैत का अहमदपुर टोल प्लाजा पर जिला उपाध्यक्ष टिकैत गुट शांतिभूषण वर्मा के नेतृत्व में कई भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष रामसजीवन, ब्लॉक अध्यक्ष भगौती प्रसाद, जागेश्वर, अजय सिंह वर्मा,संजय वर्मा, शिवकुमार, सामाजिक कार्यकर्ता/ पत्रकार आशीष सिंह, पत्रकार आशीष यादव व नवाज अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

