धड़ल्ले से चल रहा मिट्टी खनन का कारोबार, अधिकारी मौन खुलेआम हो रहा अवैध खनन, स्थानीय पुलिस-प्रशासन मौन शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

सूरतगंज बाराबंकी। योगी सरकार भले ही प्रदेश में मिट्टी खनन पर सख्ती से अंकुश लगाने की बात कर रही है। लेकिन मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन जारी है। दिन रात अवैध खनन होने की पुलिस और प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग सका है खनन माफियाओं के तिलिस्म को तोड़ पाना, पुलिस प्रशासन के लिए लगातार बड़ी चुनौती बना हुआ है। खनन माफियाओं के रसूख के आगे सिस्टम बौना नजर आता है। दो दिन से यहां अवैध खनन राहगीर और ग्रामीणों के लिए नासूर बना हुआ है। ग्रामीण विरोध करते हैं, अधिकारियों से शिकायत भी करते हैं लेकिन जिम्मेदारों की मिलीभगत से कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। आपको बता दें की सूरतगंज पुलिस चौकी अन्तर्गत चंद कदमों की दूरी पर दिन के उजाले में मिट्टी का अवैध खनन होता है। जो बम्भनांवा , सूरतगंज मार्ग पर फर्राटे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली भरते नजर आते है। जिससे रोड पर चलने वाले राहगीरों को चलने में काफी दिक्कत होती है इस संबंध में जब थाना प्रभारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा खनन वाले को भी फोन कर दीजिए प्रमुख सचिव का आदेश है कि हम लोग वहां नहीं जाएंगे। प्रमुख रूप से पहले खनन अधिकारी वहां पहुंचे उसके बाद में हम पहुंचेंगे। वही जब खनन अधिकारी से जब बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। जिम्मेदारों की अनदेखी से खनन माफियाओं की अवैध मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली सड़कों पर फर्राटे भरते नजर आ रहे हैं ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!