तार की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की मौत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। पानी की टँकी पर लगे अलार्म के टूटे तार की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मिठाई की दुकान पर काम करता है घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
रविवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी पंकज गुप्ता की मिठाई की दुकान पर काम करने वाला 28 वर्षीय आकाश पुत्र मनीराम टँकी के लगे अलार्म को चेक करने गया था इसी दौरान अलार्म के टूटे हुए तार की चपेट में आने से दुकान की छत पर तड़प कर युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद अफरातफरी मच गयीं और सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!