पर्यावरण प्रेमी द्वारा पौधारोपण के साथ ग्राम पंचायतों को पौधे वितरित किये गये

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर थाना मुख्यालय विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों एव पर्यावरण प्रेमी द्वारा पौधारोपण के साथ ग्राम पंचायतों को पौधे वितरित किये गये तथा स्वच्छ वातावरण के लिए शपथ ली गयी। थाना परिसर में पौधारोपण करते हुए प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ पौधे धरती के आभूषण है जिनके बगैर स्वस्थ जीवन जीना मुश्किल है। प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने पुलिसकर्मियों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण प्रेमी आशीष वर्मा ने जिले की चार ग्राम पंचायतों को 25 – 25 फल एव फूलदार पेड़ दिये वही घूमघूम कर 101 पौधे वितरित किये।


पर्यावरण प्रेमी आशीष वर्मा ने भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य के साथ ग्राम पंचायत कुरौली के ग्राम प्रधान अनिल वर्मा , ग्राम पंचायत फतेहसराय के ग्राम प्रधान सचिन वर्मा , ग्राम पंचायत नसीरनगर के प्रधान प्रतिनिधि उमाकांत वर्मा एव ग्राम पंचायत सतविसावा के ग्राम प्रधान मिंटू चौधरी को 25- 25 पेड़ भेंट किये। इसके अलावा गांव गांव जाकर पेड़ वितरित किये। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम पाण्डेय व राष्ट्रीय महासचिव विशाल गुप्ता द्वारा लक्षबर बजहा स्थित अर्थ नगर कार्यालय पर वृक्षारोपण किया।अध्यक्ष उत्तम पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हम सब को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए पेड़ लगाने के साथ साथ उनकी देखभाल भी करना बहुत जरूरी है । श्री पाण्डेय ने यह भी कहा कि वृक्षा रोपण करने के साथ साथ हमे उनकी देखभाल करने के लिए भी प्रण ले और पर्यावरण की रक्षा करें ।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव विशाल गुप्ता ने कहा कि वृक्ष धारा के भूषण है हम सबको वृक्षा रोपण में भाग लेना चाहिए और सबको मिलकर आगे आना चाहिए । इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्बर बजहा दुर्गेश कुमार,अरुण कुमार, शिवम् वर्मा, मंशाराम वर्मा, रंजीत कुमार, दिलीप कौशल, सोनू यादव,सागर, अभिषेक चौहान,आदि लोग उपस्थित रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!