15 जून को भाकियू करेंगे रक्तदान भाकियू ने तैयारी बैठक में बनाई रणनीति

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

हैदरगढ़, बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक ईकाई की मासिक बैठक पुरानी तहसील स्थित शिव मंदिर पर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ हरीराम पाल की अध्यक्षता व राजेश कुमार ब्लॉक महासचिव के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक मे 15 जून को होने वाले रक्तदान पर चर्चा की गई। 16 से 18 जून तक हरिद्वार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पंचायत में सभी किसानों से पहुँचने की अपील की गई। अध्यक्ष ने कहा कि बाराबंकी रेलवे स्टेशन से दून एक्सप्रेस से जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा के नेतृत्व में जाने के लिए किसान तैयार रहें। सभी किसान राष्ट्रीय पंचायत में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाएं। नहरों की सफाई सिंचाई विभाग अविलंब करावे, हरपालपुर माइनर काफी पटी पड़ी हुई है रजवाहा बारा की समस्त माइनर सफाई कराई जाय हैदरगढ़ ड्रेन वा स्केप की सफाई कराई जाए। इस अवसर पर महिला विंग ब्लॉक अध्यक्ष गीता देवी को सम्मानित किया गया। मासिक बैठक में डॉ हरीराम पाल, राजेश कुमार, केसरी नंदन, राम सुमिरन, राम पलटन, रामनाथ, रामकृष्ण, निजामुद्दीन, गंगा बॉक्स सिंह, रामेश्वर, राम बहादुर, दयाराम, कमलेश कुमार, रामचंद्र, राजेश, राम तीरथ, रामसेवक, कमालुद्दीन, मोतीलाल, अखिलेश कुमार वर्मा, लक्ष्मी नारायण आदि मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!