सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी आयोजित
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री अजीत वर्मा गुड्डू के संयोजन में ग्राम मौथरी में विधानसभा स्तर पर सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ संवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश ने धारा 370, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण और देश के गरीब किसान शोषित वंचित दलित ओबीसी एवं अल्पसंख्यक समुदाय के हित में सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजरानी रावत अध्यक्ष जिला पंचायत, दिनेष रावत विधायक हैदरगढ़, शरद कुमार अवस्थी पूर्व विधायक, डा0 रामकुमारी मौर्य प्रत्याशी सदर, अरविन्द मौर्य जिला महामंत्री भाजपा, अजीत वर्मा गुड्डू जिला महामंत्री पिछडा मोर्चा, अम्बरीष रावत नि0 जिला उपाध्यक्ष, जगदीष गुप्ता चेयरमैन टिकैतनगर, सुशील जायसवाल जिला उपाध्यक्ष, संदीप वर्मा जिलाध्यक्ष पिछडा मोर्चा, डा0 अवधेष वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा जिलाउपाध्यक्ष पिछडा मोर्चा, दीपेश वर्मा, अमित मौर्या, देवेन्द्र वर्मा मोहित, बिन्द्रा वर्मा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

