गरीबों और पीड़ितों के मददगार थे चौधरी लामान हुसैन: राजनाथ
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबकी। जिले की सामाजिक शख्सियत एवं सुबेहा के तालुकदार चौधरी लामान हुसैन ने निधन पर गांधी भवन में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा की अध्यक्षता कर रहे गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने बताया कि स्व. चौधरी लामान हुसैन देवा मेला एवं प्रदर्शनी समिति के पूर्व सदस्य रहे। वह कॉविन तालुकदार कॉजेल प्रबंधन समिति के सदस्य एवं ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पद को सुशोभित किया। उनका सामाजिक दायरा बहुत बड़ा था। वह सेकुलर विचारधारा के व्यक्ति थे। हिन्दू और मुस्लिम समुदाय में वह काफी लोकप्रिय थे। गुरूवार की सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया। श्री शर्मा ने बताया कि चौधरी लामान हुसैन के निधन की खबर सुनते ही सुबेहा स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में मुस्लिम और हिंदू समुदाय की भारी भीड़ जमा हो गई। इतना ही नहीं उनको जानने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी उनकी मौत पर दुख जताने के लिए सुबेहा उनके आवास पहुंचे। उनकी सेक्यूलर छवि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके आवास पर शोक जताने वालों में भारी संख्या में हिंदू समाज के लोग भी पहुंचे। जिन्होंने उनके निधन पर गहरा शोक जताया। श्री शर्मा ने बताया कि चौधरी लामान हुसैन के पिता चौधरी लुकमान हुसैन बहुत ही प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनकी लोकप्रियता आम आदमी में थी। उन्हीं नक्शेेक़दम पर चलकर चौधरी लामान हुसैन ने ख्याति अर्जित की। वह हमेशा गरीबों और पीड़ितों के मददगार रहे। उनके निधन से समाज को बड़ी क्षति हुई है। इस मौके पर वासिक रफीक वारसी, मृत्युंजय शर्मा, नासिर खान, पाटेश्वरी प्रसाद, हुमायूं नईम खान, विनय कुमार सिंह, सत्यवान वर्मा, राजेश यादव, साकेत मौर्य, जमील उर रहमान, मनीष सिंह, अनिल यादव, धनंजय शर्मा, संतोष शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

