थाना क्षेत्र में हो रही हरे पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सूरतगंज, बाराबंकी। सरकार की सख्ती के बावजूद वन विभाग की लापरवाही से इलाके में हरे वृक्षों की कटाई बदस्तूर जारी है। दबंग प्रवृत्ति लोगों के द्वारा धड़ल्ले से हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में इन दिनों वन विभाग के पदाधिकारी से भय मुक्त होकर दबंग प्रवृत्ति के पेड़ कटवा गिरोह सक्रिय है। पेड़ो की कटाई में पुलिस के विभागीय कर्मचारियों की भी परोक्ष भूमिका प्रतीत हो रही है। पेड़ की कटाई कर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। बताया जाता है कि यह सब वन विभाग के परोक्ष समर्थन से हीं संभव हो पा रहा है। थाना क्षेत्र के मौंसडी गांव में बिना परमिट रात के अंधेरे में हरे पेड़ काटे जा रहे हैं वही की निवासी गंगा सिंह ने बताया कि जब हम सुबह शौच के लिए निकले तो देखा कि पिकअप से लकड़ी ले जाई जा रही है। एक ओर सरकार हरे पौधे लगाया जा रहा है तो दूसरी ओर पेड़ कटवा गिरोह के द्वारा दर्जनों पेड़ धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं। यह पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके में हरे वृक्षों को भारी नुकसान पहुंचेगा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!