ब्लाक दिवस का आयोजन व्यापक प्रचार-प्रसार न होने से हुआ फ्लॉप। फ्लॉप दिवस से अधिकारी नदारत, शिकायतकर्ता भी नही पहुंचे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान| उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु ब्लॉक मुख्यालय पर पर भी प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन प्रारंभ हो गया है ब्लॉक दिवस में आई शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाएगा तथा समस्या का निस्तारण न होने पर उसे संबंधित विभाग प्रमुख को भेजते हुए समय अवधि में समस्या का निस्तारण करने के निर्देश मुख्यमंत्री द्धारा किए गए हैं।
सहसवान ब्लॉक मुख्यालय पर माह जून के द्वितीय शनिवार को तथा शासन के निर्देश पर दूसरी बार लगे ब्लॉक दिवस शिविर में ब्लॉक दिवस अधिकारी सहित एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी नदारद रहे मात्र आधा दर्जन अधिकारी ही ब्लॉक दिवस मुख्यालय पर कुर्सियों पर बैठे नजर आए जबकि एक भी शिकायत करता ब्लॉक मुख्यालय पर मौजूद नहीं था। तथा कुर्सियां पूर्ण रूप से खाली पड़ी थी ज्ञात रहे उत्तर प्रदेश सरकार द्धारा ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तर की होने वाली शिकायतों के निस्तारण हेतु ब्लॉक मुख्यालय पर प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लॉक दिवस के आयोजन से पंचायत स्तर पर होने वाली शिकायतों का निस्तारण हो सकेगा ब्लॉक दिवस संपूर्ण तहसील समाधान तथा समाधान दिवस की तरह आयोजित होगा तहसील मुख्यालय पर पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्धारा तहसील स्तर के संपूर्ण तहसील समाधान दिवस एवं समाधान दिवस का प्रत्येक माह शासन द्वारा निर्धारित दिवस को आयोजन किया जाता है। जिसमें तहसील स्तर की आई हुई शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया जाता है।

शिकायत का निस्तारण ना होने पर संबंधित विभाग प्रमुख को शिकायत भेजते हुए समय सीमा में शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं बताया जाता है उत्तर प्रदेश सरकार द्धारा माह मई के दौरान एक शासनादेश खंड विकास अधिकारियों के नाम भेजते हुए प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर तहसील दिवस की तरह ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक ब्लॉक दिवस लगाए जाने के निर्देश दिए गए तथा निर्देश दिए गए कि वह ब्लॉक दिवस का प्रत्येक ग्राम पंचायतों में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कराते हुए लोगों को अवगत कराएं की पंचायत स्तरीय समस्याओं का समाधान के लिए अब कहीं जाने की जरूरत नहीं है। पंचायत स्तर की समस्याओं का समाधान अब ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक समाधान दिवस में प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित किया जाता है जिसमें ग्राम पंचायत का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या का शिकायती पत्र देकर उसका निशान करा सकता है खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद गुप्ता ने शासन के ब्लॉक दिवस मनाए जाने के पत्र का किसी भी ग्राम पंचायत अधिकारी या ग्राम विकास अधिकारी को कोई जानकारी नहीं दी नहीं उन्हें अवगत कराया कि वह ग्राम पंचायतों में जाकर ब्लॉक दिवस की गांव गांव जाकर जानकारी दें तथा लोगों को जागरूक करें तथा व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए ब्लॉक दिवस संपन्न होने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएं जिसके कारण सहसवान विकास खंड क्षेत्र के किसी भी ग्राम पंचायत में किसी भी ग्रामीणों को कोई भी जानकारी नहीं हो पाई जानकारी के अभाव में तथा व्यापक प्रचार-प्रसार ना होने के कारण सहसवान ब्लाक मुखिया पर आयोजित ब्लॉक दिवस पूर्ण रूप से 11 जून को माह के जून के प्रथम समाधान दिवस अधिकारियों एवं शिकायतकर्ताओं के ब्लॉक दिवस में ना आने से पूर्ण रूप से असफल रहा।

ब्लॉक दिवस में बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीश चंद्र, पशु चिकित्सालय से एलवीयू शैलेंद्र सिंह, वीडियो सहकारिता वीरेंद्र सिंह, एडीओ आईएसबी भूपेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत लक्ष्मण सिंह, के अलावा ब्लॉक दिवस की अध्यक्षता करने वाले खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद गुप्ता विजेंद्र कुमार पूर्ति निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव पूर्ति निरीक्षक बिल्सी संजय चौधरी चिकित्सा अधीक्षक सहसवान डॉक्टर इमरान हसन सिद्दीकी, दुर्गेशपाल सिंह सहित कई ब्लाक दिवस के अधिकारी एवं अधीनस्थ अनुपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!