मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के पश्चात छात्र-छात्राओं को बांटी 80 साईकिलें।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। बदायूं क्लब में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के पश्चात जिलाधिकारी दीपा रंजन के निर्देशानुसार श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 50 पुत्र व पुत्रियों को सांसद आंवला धर्मेन्द्र कश्यप, सांसद बदायूं डा. संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर साइकिलें वितरित कीं।
सहायक श्रमायुक्त अजीत कनौजिया ने बताया कि इसके अतिरिक्त विकासखंड कार्यालय दातागंज में भी विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ने 30 छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित कीं, श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कक्षा 10,11,12 एवं बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में अध्ययन रत पुत्र पुत्रियों को स्कूल आने जाने की सुविधा हेतु साइकिल प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त हाई स्कूल में 2400 रुपए, इंटर में 3000 रुपए, बीए, बीएससी व बीकॉम में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को 12000 रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति भी दी जाती है। इस अवसर पर श्रम विभाग से पी डी शर्मा, जीशान अंसारी, सतेंद्र, मुकेश, आमिर, नरेश सतेंद्र मिश्र विचित्र सक्सेना उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

