मारफीन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये  गया अभियान में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत शानिवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त पुनीत वर्मा पुत्र आर्यमन निवासी मोहम्मदपुर बंकी थाना कोतवाली नगर  बाराबंकी रिजवान पुत्र कुर्बान अली निवासी राजकीय इण्टर कालेज वाली गली,रौनक बाग थाना कोतवाली नगर  बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के पास से कुल 02 किलो ग्राम अवैध मारफीन बरामद की गई। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु.अ.सं 560,561/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। इस मौके पर पुलिस टीम संजय मौर्या, संजीव प्रकाश सिंह, असलमुद्दीन, शैलेन्द्र कुमार सिंह, विनय जायसवाल, विपिन कुमार मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!