सदर विधायक धर्मराज ने भक्तों को वितरित किया प्रसाद
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। संकट कटे मिटै सब पीरा,जो सुमिरै हनुमत बलबीरा, शनिवार को संकट मोचन हनुमान स्वामी की पूरी निष्ठा के साथ पूजा अर्चना कर बृहद रुप से भण्डारे का आयोजन किया गया। सदर विधायक धर्मराज उर्फ सुरेश यादव ने पिपरतल्ला सेमरा मे समाज सेवी प्रधान विनोद यादव द्वारा आयोजित भण्डारे मे पहुंच कर पूरी निष्ठा के साथ पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण कर भण्डारे का शुभारम्भ किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से एक तरफ जहां समाजिक एकता सौहार्द को बल मिलता है तो वहीं दूसरी ओर आपसी मनमुटाव भी सहज मे ही इष्ट देव की कृपासे समाप्त हो जाते है। भण्डारे मे प्रधान, अनिल कुमार, अशोक यादव, रामचंद्र यादव, रामलखन, दीपक गुप्ता, बाबुल मिश्रा, हरिश्चंद्र प्रजापति सहित भारी संख्या मे स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

