चालकों ने मनाया विश्व चालक दिवस

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। राजकीय वाहन चालक महासंघ कार्यालय में महासंघ के सभी पदाधिकारी ने मिलकर विश्व चालक दिवस मनाया। इस मौके पर राजकीय वाहन चालक महासंघ के पदाधिकारियों ने केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सभा का संचालन जिला मंत्री फूलचन्द्र ने किया। इस मौके पर नंद किशोर, विनोद कुमार, विजय गोस्वामी, वीरेन्द्र सिंह, मो. शकील, कोषध्यक्ष रमेश यादव, सेदीप कश्यप आदि संगठन के पदाधिकारियों एवं समस्त चालकों ने विश्व चालक दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जिला मंत्री फूलचन्द्र ने सभी पदाधिकारियों व समस्त चालकों का आभार व्यक्त किया और चालक एकता एवं संगठन मजबूती प्रदान करने की बात कही।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!