बीजेपी पाकिस्तान के नाम पर चुनाव लड़ रही है: गोप स्वागत समारोह में बोले पूर्व कैबिनेट मंत्री

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र रामनगर के ग्राम किंतूर में नोमानी परिवार द्वारा आयोजित,नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद के स्वागत समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने पहुंच कर सपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर अरविंद सिंह गोप ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस जुल्मी जालिम डबल इंजन की सरकार ने गरीबों का खूब मजाक उड़ाया है,गरीबों के नाम पर चलने वाली सभी योजनाओं को बंद करने का काम किया है। जैसे समाजवादी पेंशन योजना, कन्या विद्या धन योजना, गरीबों को मुफ्त लोहिया आवास योजना,बुनकरों को बिजली में छूट,ऐसी तमाम योजनाएं है जो बंद हो चुकी है, सरकार हर मोर्चे पर फेल है, सारी बुनियादी सुविधाओं से ध्यान हटाने के लिए ही सीएए, एनपीआर लाया गया है, दिल्ली का चुनाव केजरीवाल विकास के नाम पर लड़ रहे हैं परंतु बीजेपी पाकिस्तान के नाम पर चुनाव लड़ रही है।अब जनता इनको ई वी एम का बटन दबा कर जवाब देगी। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद एमएलसी राजेश यादव राजू, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, हाफिज अयाज अहमद, रामनाथ मौर्य, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, अजय वर्मा बबलू, सरताज चैधरी, हाजी वसीम, संतोष वर्मा, डॉ अलीम, विनोद यादव, शादान मिर्जा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

अखिलेश का हुआ स्वागत

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से आजमगढ़ जाते समय त्रिवेदीगंज में छबील चैकी के निकट सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर रुके जिसके बाद त्रिवेदीगंज ब्लॉक प्रमुख गोमती यादव ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अखिलेश यादव का स्वागत करने पहुंचे तो वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि आज दुख में जा रहे हैं किसी के स्वागत की जरूरत नहीं फिर कभी बुला लेना मिल लेंगे जिनको मिलना है सभी को पार्टी कार्यालय बुला लेंगे मिल लेना वहीं सैकड़ों कार्यकर्ताओं का अभिवादन करने के बाद अखिलेश यादव आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!