जेसीबी चालक की संदिग्ध अवस्था में मौत प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है मामला

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुश्कीनगर स्थित ईंट भठ्ठे के जेसीबी चालक की सन्दिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जानकारी पर पहुँची पुलिस ने काफी देर बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की मौत प्रेम प्रसंग को लेकर बतायी जा रही हैं। देवरिया जनपद निवासी जयराम का सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुश्कीनगर स्थित कैलाशपुरी आश्रम के निकट ईंट भट्ठा है जिस पर देवरिया जिले के ही गौरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर कुटी निवासी 23 वर्षीय रघुवंश यादव पुत्र गुलाब यादव बतौर जेसीबी चालक के रूप में काम करता था। जेसीबी चालक का ग्राम मुश्कीनगर की एक सजातीय युवती से प्रेम प्रसंग चलता था जिसके चलते रघुवंश का युवती के घर आना जाना था। युवती के परिजन रघुवंश के घर आने का विरोध करते थे। मंगलवार की दोपहर रघुवंश युवती के घर गया इसके बाद पुलिस के मुताबिक जहर खा लिया जिसकी जानकारी पर युवती के पिता एव भठ्ठे के मुंशी श्रवण वर्मा रघुवंश को भठ्ठे पर ले गये हालात गम्भीर होने पर सिविल अस्पताल ले गये जहाँ से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया परन्तु ट्रामा सेंटर न ले जाकर बाराबंकी स्थित आस्था नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहाँ पर काफी उत्पात मचाया तथा शीशे के दरवाजे को तोड़ दिया जिसके कारण रघुवंश के चोट भी लग गयी। आस्था अस्पताल द्वारा पुनः ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया ट्रामा सेंटर ले जाते समय रघुवंश की मौत हो गयी।        दोपहर में हुई घटना की जानकारी पुलिस को देर रात्रि करीब 9 बजे मिली जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक सन्दीप कुमार रॉय, उपनिरीक्षक अशोक यादव भठ्ठे पर पहुँच कर काफी देर तक शव की तलाश करते रहे इस दौरान भठ्ठे पर मौजूद लोगो ने काफी देर तक पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पुलिस को कड़ा रुख अपनाने पर रात्रि करीब 11 बजे मृतक का शव बरामद हुआ। रात्रि में ही सीओ सदर राजेश यादव ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि सूत्रों द्वारा जानकारी मिली है कि रघुवंश की प्रेमिका के घर पर ही पिटायी के दौरान मृत्यु हो गयी और शव को गायब करने की फिराक में थे। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक सन्दीप कुमार रॉय ने बताया कि मृतक का भाई सऊदी अरब ओमान में काम करता है जिसके पैसा भेजने के कारण टेंशन में था इसलिए जहर खा लिया। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए तहरीर दी है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!