सीओ बिल्सी व सीओदातागंज का स्थानांतरण हुआ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। पिछले सोमवार को शासन स्तर से कई सीओ रैंक के अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ। जिसमें बदायूं के भी दो सीओ शामिल हैं। दातागंज सर्किल सीओ प्रेमकुमार थापा को बदायूं से सहायक सेनानायक 43वीं वाहिनी एटा और बिल्सी सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा को सहायक सेनानायक 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के लिये स्थानांतरण हुआ है। वहीं, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के यहां तैनात श्यामनारायण और कर्मवीर सिंह को बदायूं भेजा गया है। यहां आने के बाद जल्द ही इनकी तैनाती सर्किल क्षेत्र में की जायेगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

