रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक 20 वर्षीय युवक का शव बरामद

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहामऊ रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक 20 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ सूचना पर जीआरपी सहित स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक थाना क्षेत्र के ग्राम डडियामऊ का रहने वाला है।
रविवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे पड़े युवक के शव को देखकर आसपास लोगो को सूचना दी और देखते ही देखते लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी। छानबीन पर पता चला कि मृतक ग्राम मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम डडियामऊ निवासी पेशकार सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अमित सिंह है। आत्महत्या के कारण का पता नही चल सका है चौकी प्रभारी त्रिलोकपुर कन्हैया पांडेय ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!