सड़क हादसे में दो जख्मी

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

 

बाराबंकी। थाना लोनीकटरा अन्तर्गत तेज रफ्तार बाइक किनारे खड़ी उपनगरीय बस से जा भिड़ी। जिसमें बाइक सवार व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिये सीएचसी मे भर्ती कराया है। जहां से उन्हे लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह थाना लोनीकटरा क्षेत्र के त्रिवेदीगंज तिराहे के पास लखनऊ की तरफ से आ रही उपनगरीय बस खड़ी थी तभी लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक पीछे से बस में जा भिड़ी जिसमें बाइक पर सवार धौराहरा जिला लखनऊ निवासी राम उचित पुत्र प्रभु दीन 25 वर्ष व प्रभु दीन पुत्र मोहनलाल 55 वर्ष गम्भीर रुप से घायल हो गये हैं।

 

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!