बाराबंकी। थाना लोनीकटरा अन्तर्गत बीती रात संदिग्ध अवस्था मेें एक महिला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर मजरे तेजवापुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार जो गोसाईगंज में प्राईवेट काम करते थे। बीती मंगलवार की रात करीब 11 बजे जब वह घर वापस लौटे तो उन्होने देखा कि उनकी पत्नी ललिता बेहोश पड़ी हुई है। आनन फानन में धर्मेन्द्र अपनी पत्नी को लेकर सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचा जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में यह कहा जा रहा है कि मृतका का विवाद मंगलवार सुबह अपने पति से हो गया था। इसी के चलते उसने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी लोनीकटरा नित्यानन्द सिंह का कहना था कि पोस्टमार्टम के लिये लाश भेजी गयी है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि ललिता की मौत का क्या कारण है।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

