नीलगाय को पीट-पीटकर मार डाला।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

तीन आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

बदायूँ। मूसाझाग थाना क्षेत्र के पस्तौर गांव में शुक्रवार सुबह एक नीलगाय की पीटकर हत्या कर दी गई। उसे बल्ली में बांधकर गांव के बाहर खेत में डालने का एक वीडियो वायरल हुआ है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मामले की छानबीन की। तीन आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मामला शुक्रवार सुबह करीब सात बजे का है। ग्रामीणों के मुताबिक नीलगाय पानी की तलाश में गांव में घुस आई। तभी कुछ कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। नीलगाय जान बचाने के लिए भागी और नजदीक के लटूरी के घर में जाकर घुस गई। आरोप है कि वहां नीलगाय को पीटकर मार डाला गया। शोर शराबा सुनकर तमाम लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लटूरी और उसके परिवार वाले नीलगाय को बल्ली में बांधकर ले गए और उसे खेत में डाल आए। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। सूचना पर वन दरोगा रविंद्र सिंह बिष्ट पहुंच गए। उन्होंने पशु चिकित्सक को बुलाया और नीलगाय का पोस्टमार्टम कराया, फिर शव को दफन करा दिया गया। वन दरोगा ने मकान मालिक लटूरी, उसके परिवार के हरिशंकर और सुभाष के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। सभी भागे हुए हैं।

पस्तौर गांव में एक नीलगाय की हत्या हुई है। उसको लाठी-डंडे से पीटा गया था। इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। नीलगाय के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
– रविंद्र सिंह बिष्ट, वन दरोगा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!