अनुसूचित जाति के पीड़ित और ग्राम प्रधान से अभद्रता के आरोप मे हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। जिले के पुलिस अधिकारी एक ओर जनता से सामंजस्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लापरवाह पुलिस कर्मी फजीहत कराने से बाज नहीं आ रहे। खेड़ा नवादा पुलिस चौकी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल ने ऐसा ही किया। उसने अनुसूचित जाति के पीड़ित को चौकी से भगा दिया। उसके साथ आए ग्राम प्रधान से अभद्रता भी की। इस पर एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शिकरापुर निवासी अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति का दूसरी बिरादरी के व्यक्ति से कई दिनों से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार ने बालक को टक्कर मार दी थी। हालांकि इस मामले में कार्रवाई तो नहीं हुई लेकिन दोनों पक्षों में गालीगलौज और मारपीट हो गई। अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने इस बारे में ग्राम प्रधान को बताया। इस पर एक दिन पहले पीड़ित और प्रधान पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराने की मांग की लेकिन मौके पर मिले हेड कांस्टेबल पृथी सिंह ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोप है कि उसे डांट फटकार कर पुलिस चौकी से भगा दिया गया और उससे अपशब्द भी कहे। इसके अलावा ग्राम प्रधान से अभद्रता की गई। शिकायत पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि नवादा चौकी पर तैनात सिपाही के खिलाफ शिकायत आई थी, जिसके बाद सिपाही पृथी सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

