अग्निपथ योजना को लेकर पुलिस की टीमों ने अलग अलग क्षेत्र में जाकर जागरूकता अभियान चलाया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। अग्निपथ योजना को लेकर कहीं विरोध न हो और युवा शांत मन से इसके बारे में सोचे इसे लेकर पुलिस की टीमों ने अलग अलग क्षेत्र में जाकर जागरूकता अभियान चलाया। सेना की तैयारी कर रहे लोगों व युवकों को बताया गया कि यह देशसेवा का अच्छा मौका है। किसी के बहकावे या अफवाह में आकर कोई गलत कदम न उठाएं।
स्टेडियम बड़ागांव में फोर्स में जाने की तैयारी करने वाले युवाओं को प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने समझाया कि कोई आपको बहकाए या गलत कदम उठाने के लिए कहे तो आप अपनी बुद्धि विवेक का इस्तेमाल करें।देशसेवा के लिए मौका मिल रहा ऐसे में आप कोई भी ऐसा काम न करें जो समाजविरोधी हो। उन्होंने कहा कि नौजवानों को अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करते हुए पूरी मेहनत व लगन के साथ उसे प्राप्त करने के लिए आगे बढऩा चाहिए। लक्ष्य प्राप्ति के दौरान कई लोग आपको मार्ग से विचलित करने का प्रयास करेंगे, लेकिन इससे विचलित हुए बिना आपको अपनी तैयारियों में निरंतर लगे रहना है। प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि आने वाले समय में क्या होगा इसकी चिंता छोड़कर हमें अपने वर्तमान में फोकस करना चाहिए। ध्यान रहें कि यदि आप अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त होकर पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे तो निश्चित ही आपका आने वाला भविष्य सुनहरा होगा।
इस दौरान उपनिरीक्षक अब्दुल रहमान, आरक्षी अनिल यादव, राजीव सिंह प्रैक्टिस कर रहे मो0 साकिब, समीर, फ़ैज़, फैसल, शाहिल, साकिर, पिंटू, दानिश, कैफ, तामीर, अजमल, विवेक कपिल, सहित तमाम ग्रामीण बच्चे मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

