दो बाइकों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत मैं एक की मौके पर ही मौत तीन लोगों की हालत गंभीर अस्पताल में कराया भर्ती
बदायूं (एस एम न्युज24) मेरठ हाईवे पर महाभा नदी स्थित जतकी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई । इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए । राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दहगवां सीएचसी में भर्ती कराया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम भोयस निवासी राजू और जसपाल रविवार को दहगवां गए थे । देर शाम वह गांव को लौट रहे थे । जतकी गांव के पास करियावैन निवासी धर्मपाल और श्रीपाल की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई । हादसे में धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों की सूचना पर जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया ग्रामीणों के मुताबिक दोनों बाइक की रफ्तार तेज थी । मोड़ होने के कारण दिखाई नहीं दिया और बाइकों की आपस में टक्कर हो गई । दोनों बाइक सवारों के हेलमेट नहीं थे अगर हेलमेट होते तो शायद जान बच जाती है । उधर दोनों बाइक सवारों के परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

