बदायूँ मे दिन-दहाडे एस.बीआई बैंक से दो उचक्कों ने उडाई आठ लाख 77 हजार रुपये की नकदी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24) सहसवान- बदायूं 9719216984

घटना की सूचना पर तमाम व्यापारी बैंक पहुंच गए। पुलिस छानबीन मे जुटी।  व्यापारियों ने बैंक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।


बदायूं। सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक में बड़ी घटना हो गई। एक कंपनी का कर्मचारी राहुल गुप्ता बैंक में आठ लाख 77 हजार रुपये जमा करने आया था। बताते हैं कि वह रुपये जमा करने को लाइन में लगा था। बैग युवक के हाथ मे था। जैसे ही राहुल गुप्ता आगे किसी युवक से बात करने के लिए झांका कि दो उचक्के रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।  जिस पर पुलिस और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। बताते हैं घटना के दौरान बैंक में 2 महिला पुलिसकर्मी और दो बैंक के सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। चारों लोग गेट पर बैठे थे। इसी दौरान आठ लाख 77 हजार रुपये चोरी हो गए। इस घटना की सूचना पर तमाम व्यापारी बैंक पहुंच गए।

उन्होंने बैंक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। सभी अधिकारी एकत्र होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी से मुलाकात भी की शहर के मोहल्ला पटियाली सराय निवासी राहुल गुप्ता अनाज मंडी के पास स्थित विमल अग्रवाल की घी की फर्म में काम करते हैं। सोमवार को विमल अग्रवाल ने राहुल को एसबीआई की मेन ब्रांच में मौजूद अपने खाते में आठ लाख 77 हजार रुपये जमा कराने के लिए दिए थे। राहुल यह रकम बैग में रखकर बैंक पहुंच गया। सोमवार सुबह एसबीआई मेन ब्रांच परिसर से दो उचक्के एक युवक का बैग झपटकर ले गए। बैग में आठ लाख 77 हजार रुपये थे। यह रकम घी व्यापारी ने अपनी दुकान पर काम करने वाले नौकर के हाथ खाते में डलवाने को भेजे थे। बैंक के भीतर हुई इस वारदात के बाद बैंक परिसर में अफरा तफरी मच गई। वहीं सदर कोतवाली पुलिस फिलहाल पीड़ित से पूछताछ कर रही है। राहुल वह काउंटर पर लाइन में लगा हुआ था। वह आगे खड़े एक व्यक्ति से बात कर रहा था। इस दौरान दो युवक आए और उसके हाथ से बैग झपटकर भाग निकले। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, दोनों बैंक से बाहर निकल गए।

पूरा घटनाक्रम बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने फुटेज देखकर इन झपटमारों की तलाश भी शुरू कर दी है। हालांकि फुटेज में इनके चेहरे स्पष्ट नहीं आए हैं। मामले की जानकारी पर व्यापारी विमल अग्रवाल भी मौके पर जा पहुंचे। उनका आरोप है कि उन्होंने शाखा प्रबंधक से घटना के बारे में बात करना चाही तो उन्होंने तुरंत कह दिया कि इससे उनका कोई मतलब नहीं है। बैंक प्रबंधक के इस व्यवहार से व्यापारी काफी आहत दिखे।
घटना के बाद कुछ देर में ही बैंक पर तमाम व्यापारी पहुंच गए। ये लोग एकत्र होकर एसएसपी के पास रवाना हुए हैं। क्योंकि व्यापारियों का कहना है कि पुलिस इस मामले को चोरी करार देने पर तुली हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!