शिवगंगा साहित्य सेवा समिति मसौली की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। शिवगंगा साहित्य सेवा समिति मसौली की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया l आयोजक राजकुमार सोनी ने गोष्ठी में उपस्थित कवियों एव श्रोताओं का स्वागत किया तथा काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कवि अजय अटल द्वारा वाणी वंदना से किया गया। कवि भगवानदास वर्मा ने पढ़ा “पिया हमका मँगाय दो चुनरिया, केसरिया रंग वाली । बीच बनी हो लक्ष्मीबाई ।अंग्रेजन संग कीन्हेव लड़ाई ।केहेव दुनहू हाथन तलवरिया।”जैसराम यादव ने पढ़ा ” किसी की कमी पर भूलकर भी न ताको, थोड़ा सा समय निकालो अपने अंतर्मन में झांको।”रवि अवस्थी ने पढ़ा “सकल साहित्य का आँगन प्रभा से नित्य भरती है। उसी से प्राण पाकर ही मेरी कविता संवरती है। हो चाहे लाख भाषाएं ,मगर माँ वो ही सबकी है ,हमारी भाव भूमि पर तो हिन्दी ,राज करती है॥
अवधी कवि नागेंद्र सिंह ने पढ़ा “यू मनई बड़ा कमीना है,दुहि कै खाइस औ खोल दिहिस।गल्ली गल्ली खेदी जाती,जो जैसी पावा बोल दिहिस।।ख्यातन ख्यातन मा बंधे तार,कटि कटि सरि सरि मरती गइया।जी घर – घर पूजी जात रहैं,उनकी या आज दशा दइया।” डा.कुमार पुष्पेंद्र ने चहलारी नरेश बलभद्र सिंह को समर्पित काव्यपाठ करते हुए पढ़ा “गोरे रंग वाले अंग्रेज कहते थे यही काले रंग वालों के में भाग्य का विधाता हूँ,वीर बलभद्र से है सामना जो पड़ गया अब कहते हैं उसे भूल नहीं पाता हूं।वीरता को देख होपग्रांट कहता है मित्र वीर ऐसा देख बार-बार ललचाता हूं,कितने ही वीर रणवीर,सूरवीर देखे पर ऐसा वीर कहीं और नहीं पाता हूं।” रामकिसुन यादव ने पढ़ा “गाय माता है फिर भी रहा नाता नहीं,गाय बछड़ा अब किसी को सुहाता नहीं।चारि छः लाख का द्वारे ट्रैक्टर खड़ा,बैलों की जोड़ी कोई रख पाता नहीं। राजकुमार सोनी ने पढ़ा “जहाँ घनघोर तम होगा वहाँ दीपक जलायेंगे। लगाकर वृक्ष मरुथल में हरा उसको बनायेंगे। सजायेंगे अखंड भारत को दुल्हन की तरह मित्रों। गगन से चाँद तारे तोडकर धरती पे लायेंगे।” वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय के प्राचार्य डा.बलराम वर्मा ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। काव्य गोष्ठी का संचालन रवि अवस्थी ने किया। इस अवसर पर वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय की प्रवक्ता सुष्मिता शुक्ला,प्रवक्ता डॉ राम सुरेश वर्मा, रमेशचंद्र रावत आदि अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

