भारत बन्द के आहवान को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। अग्निपथ योजना पर मचे घमासान को लेकर आज भारत बन्द के आहवान को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित प्रभारी निरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तैद दिखे हालांकि क्षेत्र में भारत बंद का कोई भी असर नही दिखा और क्षेत्र की बाजार एव चौराहे खुले रहे। क्षेत्र में पड़ने वाले टोल प्लाजा, रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। उल्लेखनीय हो कि केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम के विरोध में सोमवार को कुछ संगठनों ने भारत बंद की घोषणा के कारण प्रशासन अलर्ट हो गया था पुलिस बल रात से ही शहाबपुर टोल प्लाजा सहित बिंदौरा, रफीनगर, रसौली एव सफदरगंज रेलवे स्टेशनों पर तैनात कर दिया गया था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सेना के जवान अलर्ट मोड पर नजर आये।
क्षेत्राधिकार रामनगर दिनेश चन्द्र दूबे, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, मुन्ना सिंह, अब्दुल रहमान खान सहित भारी पुलिस बल के साथ शहाबपुर टोल प्लाजा पर मुस्तैद रहे। मसौली चौराहा एव रफीनगर रेलवे स्टेशन पर चौकी प्रभारी सुधीर कुमार यादव, बिंदौरा रेलवे स्टेशन पर शिव औजार मिश्रा, माया यादव अलर्ट रही। वही रसौली एव सफदरगंज चौराहा रेलवे स्टेशन पर थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी पुलिस बल के साथ सुबह से लेकर शाम तक मुस्तैद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

