खेल आपसी भाईचारे का प्रतीक है क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। युवा क्रिकेट क्लब शुक्लाई द्वारा आयोजित प्लास्टिक बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धघाटन सोमवार को नेशनल हाइवे के समीप स्थित शुक्लाई क्रिकेट ग्राउंड में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पति मनोज कुमार द्वारा फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर प्रधान पति मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खेल आपसी भाईचारे का प्रतीक है इसमें किसी की हार जीत नही होती खेल से शारीरिक के साथ साथ मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजक मनीष यादव, कुलदीप यादव, मो हासिम, मो तुफैल, प्रदीप चौहान, मो सुबूर, अरविंद यादव, अंजुल यादव, मो आमिर, अमित यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

