एसपी ने टॉपरों को किया सम्मानित

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में यूपी बोर्ड टॉपर की टॉप टेन सूची में जनपद बाराबंकी के 03 होनहार छात्रों ने द्वितीय, तृतीय व छठवीं रैक प्राप्त की है। सोमवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के द्वारा प्रदेश में 95 फीसदी अंक के साथ दूसरी रैंक हासिल करने वाले योगेश प्रताप सिंह, 94 फीसदी अंक के साथ तीसरी रैंक हासिल करने वाले अभिमन्यु वर्मा व 93.40 फीसदी अंक हासिल कर छठवीं रैंक प्राप्त करने वाले प्रवीण कुमार को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!