वूमेन फिटनेस क्लब में युवतियों कोे सिखाया योग के गुर

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लखपेड़ाबाग स्थित वूमेन फिटनेस क्लब में ‘योग फॉर ह्यूमैनिटी’ की थीम पर युवतियों को योग के गुर सिखाए गए। जिसमें जिम ट्रेनर गौरव वर्मा ने सभी प्रशिक्षु महिलाओं को फिट रहने व योग के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि सेहत और सौन्‍दर्य के साथ तनाव दूर करने में योग बहुत कारगर होता है। यही कारण हैं कि साधारण युवतियों से लेकर सेलिब्रिटीज फिट रहने और स्‍ट्रेस दूर करने के लिए योग करती है। इस मौके निशा, संध्या, आरती कोमल, गोल्डी, वीणा, माही, सोनी प्रिया मोना, बेबी, शगुन, कविता प्रीति आदि युवतियों ने योग किया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!