आईटीआई के 53 चयनित छात्रों को मिली नौकरी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि संस्थान परिसर में मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन रोजगार योजना’ के अन्तर्गत मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें आईटीआई उत्तीर्ण व्यवसायों के अभ्यर्थियों एंव गेैर तकनीकी अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। जिसमें आईटीआई की तरफ से कुल 05 कम्पनियॉ द्वारा 53 अभ्यार्थियों को चयनित किया गया। रोजगार मेले में कुल 250 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 127 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया। इस मौके पर एलएस शुक्ल, गणेश प्रसाद, प्रीतम सिंह, पंकज वर्मा आदि ने काउसलिंग करते हुए रोजगार प्रदान कराया गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!