प्रधानमंत्री मोदी बोले- 2025 तक 1 ट्रिलियन डालर तक पहुंच जाएगी भारतीय डिजिटल इकोनॉमी की वैल्वैयू
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मौजूदा वक्त में भारत में जिस तरह का डिजिटल रूपांतरण हो रहा है। वैसा विश्व में पहले कभी नहीं देखा गया। साल 2025 तक भारतीय डिजिटल इकोनॉमी की वैल्वैयू एक ट्रिलियन डालर तक पहुंच जाएगी। भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हो रहा है। यही नहीं इसमें व्यापक स्तर पर सुधार भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित कर रहे थे,प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार को लेकर एक नेशनल मास्टर प्लान बनाया है। मौजूदा वक्त में हमारी नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइप लाइन के तहत 1.5 ट्रिलियन डालर के निवेश के अवसर हैं। महामारी के दौरान भारत ने ईज आफ डूइंग बिजनेस सुधार ने के लिए अनेकों प्रयास जारी रखे। बिजनेस पर कम्प्लेन्स बर्डन को कम करने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

