उत्तर प्रदेश में चार महीने बाद कोरोना के नए मामलों में रिकार्ड उछाल, 24 घंटे में मिले 682 संक्रमित
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस अब बहुत तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में बीते 24 ते घंटे में 682 लोग संक्रमित पाए गए। 24 घंटों में 91 हजार से अधिक टेस्ट किए गए। इससे पहले इसी साल 17 फरवरी को 777 मामले मिले थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में 352 मरीज स्वस्थ हुए। अब सक्रिय केस बढ़कर 3257 हो गए हैं। 13 जून को प्रदेश में 1,390 सक्रिय केस थे। ऐसे में नौ दिनों में सक्रिय केस में दोगुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यह समय सतर्क और सावधान रहने का है। थोड़ी सी लापरवाही से बड़ी समस्या हो सकती है
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

