गंगा मे स्नान के दौरान चार डूबे तीन को गोताखोरों ने निकाला सुरक्षित बहार। एक की तलाश जारी
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। कछला गंगाघाट पर स्नान करते वक्त चार युवक बुधवार को डूब गए। इनमें तीन को सकुशल निकाल लिया गया, जबकि एक का पता नहीं लगा है। लापता युवक राजस्थान प्रांत का है। देर शाम तक पुलिस समेत गोताखोर युवक की तलाश में जुटे थे। वहीं किनारे पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
राजस्थान के धौलपुर निवासी रामसहाय अपने परिवार के साथ दादी की अस्थियां विसर्जित करने बुधवार को कछला गंगाघाट आए थे। यहां रामसहाय समेत उनका भाई दीपचंद्र व चचेरा भाई महावीर विसर्जन के बाद गंगा में नहा रहे थे। इस दौरान दीपचंद्र व महावीर डूबने लगे। शोर मचाने पर आसपास नहा रहे लोगों समेत गोताखोर भी वहां पहुंचे और महावीर को सकुशल निकाल लिया लेकिन दीपचंद्र का पता नहीं लगा। गोताखोरों की टीम दीपचंद्र की तलाश में जुटी थी। इसी वक्त हाथरस के वाजिजपुर थाना क्षेत्र के खिजरपुर गांव का अर्जुन (18) समेत बरेली के बुधौली का शिवम भी गंगा में डूब गए। इन दोनों को गोताखोरों ने निकाल लिया।
देर शाम तक गोताखोरों की चार टीमें गंगा के अलग हिस्सों में दीपचंद्र की तलाश करती रहीं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। घाट पर मौजूद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें जल्द दीपचंद्र को सकुशल बरामद करने का आश्वासन दे रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

