बीट सिपाहियों को समस्याएं बताएं महिलाएं कराएंगी समाधान:- एस.एस.पी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के दुगरैय्या गांव में बुधवार को ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि आज सरकार महिलाओं के हित में तमाम योजनाएं लागू कर रही है। अब पुलिस हर तरह से महिलाओं की मदद कर रही है। महिला बीट सिपाहियों को निर्देश दिया गया है कि वे चयनित गांव में जाएं और महिलाओं की समस्याएं सुनें और उनका समाधान कराएं। कार्यक्रम में एसएसपी ने बताया कि महिलाएं पुलिस समेत सभी हेल्पलाइन नंबर अपने घर में एक नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनका प्रयोग कर सकें। इसमें 1090 हेल्पलाइन नंबर पर हर तरह से मदद होगी। सभी महिलाएं अपनी बीट की महिला सिपाहियों के बारे जानें। घर से निकलकर पंचायत घर जैसे स्थान पर विचार विमर्श करें। समस्याओं पर चर्चा करें, जिससे उनका हल निकल सके।

उन्होंने कहा कि अब पुलिस की ओर से मिशन शक्ति चतुर्थ के तहत बीट सिपाहियों को निर्देशित किया गया है कि वे गांव में जाकर महिलाओं से संपर्क करें, उनसे जुड़ें। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने कहा कि आज महिलाएं घर से निकल रहीं हैं। अपने काम खुद कर रहीं हैं। उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी भी है। इससे अपने मन को शांत रखकर काम करें उससे तमाम समस्याओं का समाधान होता है। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि महिलाएं पहले अपनी समस्या बीट सिपाहियों को बताएं। आवश्यकता पड़ने पर 1090 पर कॉल करें। इस दौरान उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान ट्रेनिंग पर आए सीओ सुनील कुमार, इंस्पेक्टर कुंवरगांव मनोज कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान सत्यपाल, मोहम्मद उवैश और मोहम्मद उमैर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सालारपुर ब्लॉक कर्मियों का सहयोग रहा। महिलाओं के हित में काम कर रहीं हैं नुसरत बी गांव दुगरैय्या निवासी नुसरत बी महिलाओं के हित में तमाम काम कर रहीं हैं। उन्हें समूह से लेकर तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहीं हैं। इसके अलावा सिलहरी निवासी मंजू देवी, नेमा देवी, अंजू राठौर और कुछ अन्य महिलाएं गांव गांव जाकर समूह बनवा रहीं हैं। महिलाओं की मदद कर रहीं हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!