ट्रक, डीसीएम के बीच भीषण टक्कर,ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। गुरुवार की भोर हाईवे पर स्थित कल्याणी नदी के निकट ट्रक एव डीसीएम के बीच हुई भीषण टक्कर के बाद ट्रक पेड़ से टकरा गया जिसमें गम्भीर रूप से घायल ट्रक चालक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक बलरामपुर जनपद के थाना तुलसीपुर के ग्राम जरवा का निवासी हैं।

थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणी नदी के निकट उस समय हड़कम्प मच गया जब लखनऊ से बलरामपुर की ओर जा रहे ट्रक नम्बर यूपी 47 टी 3198 एव रामनगर से बाराबंकी की ओर आ रही डीसीएम नम्बर यूपी 78 जीएन 8029 में जबरदस्त टक्कर हो गयी। टक्कर होने के बाद असुंतलित डीसीएम खाई में पलट गई और ट्रक एक पेड़ से जोरदार टकरा गया। ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हों गया तथा ट्रक चालक बुरी तरह फस गया था। सूचना पर पहुँची हाईवे एम्बुलेंस, पीआरबी एव मसौली पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी ट्रक चालक को बाहर नही किया जा सका। तथा क्रेन के आने के बाद ट्रक चालक को निकाला गया एक से अधिक समय तक ट्रक में फंसे चालक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया। ट्रक चालक 50 वर्षीय सगीर पुत्र तुले निवासी ग्राम जरवा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर का रहने वाला है।जो गिट्टी लाद कर बलरामपुर की ओर जा रहा था। सामने से डीसीएम शक्ति का दफ्ती का गत्ता लादकर बाराबंकी की ओर जा रही थी। घटना के बाद डीसीएम चालक और खलासी फरार हो गये घटना के बाद काफी समय तक यातायात प्रभावित रहा।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!