…..ग्राम सचिवालय पर लगे कंप्यूटर के जरिए ही हो सकेगा भुगतान ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यो का भुगतान ग्राम सचिवालय पर लगे कंप्यूटर के जरिए ही हो सकेगा। मनमानी नहीं चलेगी। पंचायत सहायकों को भुगतान प्रक्रिया के बारे में गुरुवार को ब्लाक सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम ने कहा कि ग्रामीण विकास में ग्राम पंचायत प्रमुख कड़ी है प्रधान व सेक्रेटरी में भुगतान को लेकर लगातार शिकायतों का दौर चलता रहता है। कई बार प्रधान इस बात की शिकायत करते हैं उनकी जानकारी के बिना सेक्रेटरी भुगतान कर रहे हैं। टेक्निकल समस्या बताते हुए डोंगल अपने पास रख लेते हैं और भुगतान करते हैं। इन शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए पंचायती राज विभाग ने अब निर्णय लिया है कि पंचायतों में कराये गये कामों का भुगतान अब ग्राम पंचायत के कम्प्यूटर से ही किया जाएगा। पंचायत सहायक की मौजूदगी में प्रधान व सचिव का डोंगल लगेगा इसके बाद ही भुगतान होगा।
ग्राम पंचायत सहायको को प्रशिक्षण देते हुए जिला परियोजना प्रबन्धक निरंकार मिश्रा ने बताया कि ई ग्राम स्वराज के अंतर्गत मेकर एव चेकर की डीएससी ग्राम सचिवालय के कम्प्यूटर सिस्टम से लगायी जायेगी उन्होंने योजना की कार्ययोजना अपलोड करना, भुगतान की प्रक्रिया सहित अन्य ऑनलाइन कार्यक्रम, कार्यो के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पंचायत सहायक मोनिका वर्मा, मो0 निहाल, हरिओम, खुशबू वर्मा, चाँदनी सिंह, अंजू वर्मा, प्रियन्शी वर्मा, उपचन्द यादव, अंकिता, सुलोचना, रुचि वर्मा सहित समस्त ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम पंचायत सहायक मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

